मां वह अनमोल रिश्ता है, जिसके प्यार में दुनिया की हर खुशी समाई होती है – डॉ कुलदीप कौर।।
मां वह अनमोल रिश्ता है, जिसके प्यार में दुनिया की हर खुशी समाई होती है - डॉ कुलदीप कौर।।

ओढ़ा (गुरनैब दंदीवाल) :-माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय ओढ़ा में मदर्स डे के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान की प्रबंध निदेशक डॉ कुलदीप कौर, शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहेI इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा भावपूर्ण कविताओं एवं विचारों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मां के प्रेम, त्याग, स्नेह और समर्पण को शब्दों के माध्यम से व्यक्त किया। इस अवसर पर मंच सञ्चालन कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों नवनीत कौर व लवदीप सिंह ने कियाI बारहवीं कक्षा की छात्रा भक्ति व प्रीती ने भाषण व कविता के माध्यम से मां के महत्त्व को बताया। कविता में मां को जीवन का आधार, प्रेरणा और निःस्वार्थ प्रेम का प्रतीक बताया गया। विद्यार्थियों ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊँचा होता है तथा हमें सदैव उनका सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान की प्रबंध निदेशक डॉ कुलदीप कौर ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि माँ केवल परिवार की शक्ति ही नहीं, बल्कि समाज की सच्ची प्रेरणा होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का वातावरण भावनात्मक एवं प्रेरणादायक रहा तथा सभी उपस्थितजनों ने विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति की प्रशंसा की।। #Newstodayhry @ Newstodayhry
