Haryana
Trending

बाइक चोरी की वारदात सुलझी चोरीशुदा बाइक सहित आरोपी काबू ।।

बाइक चोरी की वारदात सुलझी चोरीशुदा बाइक सहित आरोपी काबू ।।

सिरसा -(अक्षित कम्बोज):-पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में सम्पति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए शहर थाना सिरसा पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक को नजदीकी चतरगढ़ पट्टी सिरसा क्षेत्र से चोरीशुदा बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि रोशन लाल पुत्र दौलत राम निवासी गांधी कॉलोनी सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 27 अप्रैल 2026 को रोड़ी बाजार में स्थित कपड़े की दुकान के सामने बाइक खड़ा कर दुकान में काम करने चला गया था। सायं करीब 8 बजे वापस आकर देखा तो बाइक कोई अज्ञात युवक चोरी करके ले गया । पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर शहर थाना सिरसा में बाइक चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । जांच के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शहर थाना सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्श सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी नजदीक अनाज मंडी मल्लेकां को सिरसा क्षेत्र से चोरीशुदा बाइक सहित काबू कर लिया । शहर थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में शहर सिरसा क्षेत्र से बाइक चोरी की दो अन्य वारदातें करनी कबूल की है । उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशानदेही पर दो अन्य बाइक भी बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया युवक नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए अक्सर अकेला ही बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देता है । थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button