पार्क अस्पताल मोहाली रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना: डॉ भानु प्रताप सिंह।।
पार्क अस्पताल मोहाली रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना: डॉ भानु प्रताप सिंह।।

चंडीगढ़ – (जरनैल सिंह घुमान):-पार्क अस्पताल, मोहाली के डायरेक्टर-ऑर्थोपेडिक्स और रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट, डॉ भानु प्रताप सिंह और सीनियर कंसल्टेंट-ऑर्थोपेडिक्स, डॉ अनिल कपूर वशिष्ठ ने गुरुवार को यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए रोबोटिक नी रिसर्फेसिंग सर्जरी में हुई हालिया प्रगति पर प्रकाश डाला।
पार्क अस्पताल उत्तर भारत का दूसरा सबसे बड़ा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल नेटवर्क है, जिसमें 17 अस्पताल, 4160 बेड, 900 आईसीयू बेड, 15 कैथ लैब, 45 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और 1200 से अधिक डॉक्टर हैं।
डॉ भानु प्रताप ने कहा पार्क हॉस्पिटल मोहाली में हमने 2500 से अधिक रोबोटिक नी-रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की हैं। अपनी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पार्क हॉस्पिटल मोहाली और पार्क हॉस्पिटल पंचकुला अपने सभी मरीजों को 30 जून तक मुफ्त रोबोटिक तकनीक उपलब्ध करा रहा है। इस पहल का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक उन्नत स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना है। उन्होंने यह भी बताया कि पार्क हॉस्पिटल मोहाली इस क्षेत्र का एकमात्र अस्पताल है जो रोबो सूट से लेस्स है जिसमें रोबो-3डी, रोबो आई और रोबो आर्म शामिल हैं, जो अभूतपूर्व सटीकता, दक्षता और बेहतर उपचार परिणाम प्रदान करते हैं। डॉ भानु ने यह भी बताया कि पहले नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के पूरे इलाज के लिए मरीज को 3-4 सप्ताह अस्पताल में रहना पड़ता था। लेकिन रोबोटिक सर्जरी में हाल ही में हुई प्रगति से अब हम रोबोटिक नी-रिप्लेसमेंट सर्जरी 12-15 मिनट में कर रहें हैं। डॉ अनिल कपूर ने कहा कि भारत में इलाज के लिए लागत में भारी लाभ है। अमेरिका में हिप रिप्लेसमेंट की लागत लगभग 57,000 अमेरिकी डॉलर है, जबकि भारत में उसी तरह के इम्प्लांट के साथ इसकी लागत मात्र 7,000 अमेरिकी डॉलर है। ग्रुप सीईओ नार्थ -पार्क हॉस्पिटल्स आशीष चड्ढा ने बताया कि,” पार्क हॉस्पिटल मोहाली अब ईसीएचएस, सीजीएचएस, ईएसआई, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सरकारों और सभी प्रमुख टीपीए और कॉरपोरेट्स के साथ सूचीबद्ध है। पार्क हॉस्पिटल मोहाली में सभी प्रकार की रोबोटिक जॉइंट रिसर्फेसिंग सर्जरी और खेल चोटों की सर्जरी नियमित रूप से की जा रही हैं।। #Newstodayhry @Newstodayhry