
डबवाली-(पकंज गोदारा):- 15 मई पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के कुशल मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाते हुए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में सीआईए स्टाफ डबवाली ने डोडा चूरा पोस्त सहित एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नशा तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई करते हुए सीआईए डबवाली प्रभारी उप नि. राजपाल की टीम ने नशा तस्करी की रोकथाम के संबंध में गश्त पड़ताल के दौरान गांव तख्तमल क्षेत्र से एक ट्राला को रुकवाकर नियमानुसार तलाशी ली । जो तलाशी के दौरान ट्राला में से 02 किलो 360 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ । जिसके संबंध में ट्राला चालक आरोपी बलराज सिंह उर्फ बल्ला के खिलाफ थाना कालांवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा । मामले की जांच जारी है और इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी । डबवाली पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे क्षेत्र को इस अभिशाप से मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें । नशा तस्करी से संबंधित कोई भी सूचना तुरंत मानस पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 1933, डबवाली पुलिस के मोबाइल नंबर 9138999731, डायल 112 व अपने नजदीकी थाना या चौकी में दें।। #newstodayhry @newstodayhry