एसोसिएशन के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए जिसमें अशोक गोयल साहुवाला।।
एसोसिएशन के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए जिसमें अशोक गोयल साहुवाला।।

सिरसा -(अक्षित कम्बोज):-आयकर बार एसोसिएशन के चुनाव गत रात्रि एक निजी होटल में वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गोयल एवं सुरेंद्र बंसल की देखरेख में सम्पन्न हुए जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधान सी. ए. राजेश बंसल ने की। यह जानकारी आयकर बार एसोसिएशन के सचिव सी.ए. स्पर्श बंसल ने दी। उन्होंने बताया कि आयकर बार एसोसिएशन के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए जिसमें अशोक गोयल साहुवाला एडवोकेट को प्रधान रमेश जायसवाल को उप-प्रधान, सी.ए. स्पर्श बांसल को सचिव कार्तिक जमालिया गर्ग को सह-सचिव और राजकुमार सिंगला को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर आयकर बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राज कुमार सिंगला ने गत वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। इससे पूर्व आयकर बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सी.ए. राजेश बंसल ने आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया और अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों के बारे में अवगत करवाया गया।
उन्होंने बताया कि अशोक गोयल साहुवाला एडवोकेट के प्रधान बनने पर स्वामी रमेश साहुवाला, भागीरथ गुप्ता, राजीव गुप्ता, नरेन्द्र बंसल, सी.ए. राज कुमार गिल्होत्रा, सुरेन्द्र बंसल, रमेश गोयल, महेश झूंथरा, शेखर महिपाल, राजेश बंसल, जय गोविन्द गर्ग, शिव शंकर गर्ग, रितुन साहुवाला एवं अन्य सभी ने बधाई दी। अंत में सी.ए. अशोक सिंघल ने आए हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।। #newstodayhry @newstodayhry
