हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स का 3 दिवसीय प्रवेशिक शिविर हुआसमापन ।।
हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स का 3 दिवसीय प्रवेशिक शिविर हुआसमापन ।।

बड़ागुढ़ा( गुरनैब दंदीवाल) सिरसा हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स, हरियाणा के प्रदेश सचिव नवीन जयहिंद के नेतृत्व में और प्रदेश कोषाध्यक्ष सतेंद्र कुमार तथा सुभाष फुटेला जिला शिक्षा अधिकारी एवं डॉ विजयलक्ष्मी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सिरसा के मार्गदर्शन में जिला सचिव अमित मनहर की अध्यक्षता में बड़ागुढ़ा खंड क्षेत्र के गांव फतेहपुरिया नियामत खां स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रज्वलित करना था। राज्य प्रशिक्षक हरमीत सिंह, गुरमीत कुमार एवं रेणु ने स्काउट्स और गाइड्स को संगठन, स्काउटिंग का इतिहास, स्काउट प्रॉमिस, स्काउट साइन, स्काउट सैल्यूट, स्काउटिंग गेम्स और फ्लैग के बारे में जानकारी देकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रिंसिपल रघुवीर शर्मा, ईशा रानी, पूजा रानी, पूजा मैहता, सतवीर सिंह, बलवंत राय, रोशन लाल, राधेश्याम, दलीप सिंह, राजेंद्र कुमार, सीमा रानी, प्रकाश देवी आदि उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry