Uncategorized
Trending

पिपली मिनी जू में जानवरों को गर्मी से बचने के लिए कूलर व फव्वारा सिस्टम की व्यवस्था की गई है।।

पिपली मिनी जू में जानवरों को गर्मी से बचने के लिए कूलर व फव्वारा सिस्टम की व्यवस्था की गई है।।

कुरुक्षेत्र – (अरुण मित्तल) :- भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप के असर से बेजुबान जानवर भी परेशान दिखते है। वहीं पिपली मिनी जू में पर्यटकों की संख्या घटकर एक तिहाई रह गई दिखती है। हालांकि पिपली मिनी.जू में जानवरों को गर्मी से बचने के लिए कूलर व फव्वारा सिस्टम की व्यवस्था की गई है। वन्य प्राणी निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि पीपली मिनी जू में 14 प्रजातियों के 74 जानवर है। गर्मी से बचाव के लिए एग्रोनेट व कूलर तथा फव्वारा सिस्टम की व्यवस्था की गई है।खानपान में बदलाव किया जाता है ।काला हिरण में सांभर के लिए मिक्स मिनरल, लगुर व पक्षियों के लिए तरबूज तथा खिरा दिया जाता है।गर्मी में पर्यटकों की संख्या कम हो रही है। इस समय 200 से 250 लोग प्रतिदिन आते हैं । जबकि पहले यह संख्या 800 से 1000 तक होती थी ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button