स्वस्थ परिवार और फिटनेस दिवसस्वस्थ परिवार, सुखी परिवार।।
स्वस्थ परिवार और फिटनेस दिवसस्वस्थ परिवार, सुखी परिवार।।

सिरसा -(अक्षित कम्बोज ):- स्वास्थ्य हमारे जीवन का सबसे बड़ा और अमूल्य धन हैं तथा एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है और अच्छा स्वास्थ्य धन से कहीं अधिक मूल्यवान है क्योंकि इसे बाजार से खरीदा नहीं जा सकता। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्वस्थ परिवार और फिटनेस दिवस के अवसर पर स्थानीय गांव रामनगरियां में बतौर मुख्यातिथी व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य का अर्थ केवल बीमारियों से मुक्त होना नहीं हैं बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूरी तरह फिट होता हैं। श्री साहुवाला ने कहा कि स्वस्थ परिवार ही समृद्ध समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव हैं इसलिए आइए आज संकल्प लें कि हम अपने परिवार के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखेंगे। उन्होंने कहा कि शरीर को उर्जावान और पोषित रखने के लिए हरी सब्जियां, फल और पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिए तथा प्रतिदिन योग एवं सैर एवं ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए तथा मानसिक शांति के लिए गहर नींद लेन चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच करानी चाहिए तथा सही खान-पान और वजन नियंत्रण रखना चाहिए जिससे हमारा स्वास्थ्य ठीक रहेंगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है तथा हमें सुबह जल्दी उठना चाहिए और रात्रि में जल्दी सोना चाहिए जिससे आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी तथा मानसिक शांति मिलेगी। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि हम सब इन बातों का ध्यान रखेंगे तथा प्रतिदिन योग, ध्यान, साधना करेंगे। इस अवसर पर महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ रहने के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर मनीषा, पूजा, पलक, संतोष, मधु, निशु, रेखा, प्रियंका, सुनीता, रिंकू, मनीषा, सुमन, अविनाश, आरती, भारती एवं अन्य उपस्थित थे।। #Newstodayhry @Newstodayhry




