Haryana

थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने अवैध शस्त्र अधिनियम के मामले में असल सप्लायर को किया काबू।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान अर्बन एस्टेट पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के मामले में असल सप्लायर सन्दीप कुमार पुत्र शंकर पासवान निवासी कैमरी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है । इस संबंध में प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट ने बताया कि दिनांक 12.06.2026 को सीआईए हिसार पुलिस ने सैन्ट्रर 9-11थाना अर्बन स्टेट से रघुबीर उर्फ रघु पुत्र गुलाब मुखिया निवासी न्यु माडल टाउन जिला हिसार को एक अवैध 32 बोर पिस्तौल व 6 जिन्दा कारतुस व 2 मैगजीन सहित काबू किया था । आरोपी रघुबीर ने पुछताछ में बताया था कि यह अवैध असला उसने आरोपी सन्दीप कुमार पुत्र शंकर पासवान निवासी कैमरी से खरीद किया था ।आरोपी सन्दीप कुमार को अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पुछताछ की जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button