नशे के नेटवर्क पर डबवाली पुलिस का बड़ा प्रहार: मुख्य सप्लायर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, 18.240 ग्राम हेरोइन बरामद।।
नशे के नेटवर्क पर डबवाली पुलिस का बड़ा प्रहार: मुख्य सप्लायर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, 18.240 ग्राम हेरोइन बरामद।।

डबवाली-(पंकज गुदारा):- पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस के दिशानिर्देशानुसार डबवाली पुलिस द्वारा “नशा मुक्त भारत अभियान-विकसित भारत की पहचान” के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है । इसी क्रम में दिनांक 22.06.2026 को एएनसी स्टाफ डबवाली तथा सीआईए स्टाफ कालांवाली की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य तस्कर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 18.240 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एएनसी स्टाफ डबवाली प्रभारी एएसआई रणजोध सिंह ने अपनी टीम के साथ गश्त एवं अपराध रोकथाम अभियान के दौरान मंडी डबवाली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिन को काबू किया । तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11.720 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । इस संबंध में थाना शहर डबवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है । मामले की जांच जारी है, टीम द्वारा नशे के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी । एक अन्य कार्रवाई में सीआईए स्टाफ कालांवाली प्रभारी पीएसआई सतपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने गांव गदराना क्षेत्र में गश्त पड़ताल के दौरान आरोपी चमकौर सिंह को काबू कर उसके कब्जे से 06.520 ग्राम हेरोइन बरामद की । इस संबंध में थाना कालांवाली में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश में मुख्य तस्कर गुरसाहिब सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया । आरोपी चमकौर सिंह को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । आरोपी गुरसाहिब को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी । आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड के अनुसार आरोपी चमकौर पर लड़ाई झगड़े व एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन अभियोग व आरोपी गुरसाहिब पर लड़ाई झगड़े के संबंध में एक अभियोग थाना कालांवाली में पहले से दर्ज है । पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के कुशल नेतृत्व में डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और नशे के कारोबार में शामिल प्रत्येक आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डबवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना को मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 या अपने नजदीकी पुलिस थाना,चौकी में दें । सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




