Haryana
Trending

थाना सदर पुलिस ने छीना-झपटी के मामले में आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर किया गिरफ्तार।।

थाना सदर पुलिस ने छीना-झपटी के मामले में आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर किया गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर पुलिस ने छीना-झपटी के एक मामले में संलिप्त आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मामला अभियोग नंबर 1057 दिनांक 24.12.2024 धारा 304 बीएनएस थाना सदर से संबंधित है, जिसमें शिकायतकर्ता सचेत पुत्र चांदीराम निवासी बाडो पट्टी ने शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति ने स्वयं को बाबा बताकर उससे चांदी का कड़ा, सोने की चेन तथा सोने की अंगूठी छीन ली थी। मामले की जांच के दौरान आरोपी की पहचान दीवान पुत्र राजनाथ निवासी गांव दिनोद, जिला भिवानी के रूप में हुई। आरोपी वर्तमान में अन्य मामले में जेल में बंद था। थाना सदर पुलिस ने आरोपी को न्यायालय से प्राप्त प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लेकर अदालत में पेश किया। अदालत से नियमानुसार पुलिस रिमांड/न्यायिक हिरासत संबंधी आदेश प्राप्त किए गए।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button