नशे पर सख्ती, सुरक्षा पर फोकस: थाना शहर डबवाली व सदर डबवाली की टीमों ने जांचा मेडिकलों का रिकार्ड, दी आवश्यक हिदायतें।।
नशे पर सख्ती, सुरक्षा पर फोकस: थाना शहर डबवाली व सदर डबवाली की टीमों ने जांचा मेडिकलों का रिकार्ड, दी आवश्यक हिदायतें।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):- नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के कुशल नेतृत्व में डबवाली पुलिस ने नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया। इस दौरान थाना शहर डबवाली और थाना सदर डबवाली की पुलिस टीमों ने क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया तथा मेडिकल संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस टीमों ने मेडिकल संचालकों को बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवाओं की बिक्री न करने व प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री न करने की हिदायत दी। साथ ही कहा कि दवाइयों की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से रखा जाए और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। चेकिंग के दौरान मेडिकल संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा उनकी रिकॉर्डिंग कम से कम तीन माह तक सुरक्षित रखने के लिए भी जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज अपराधों की रोकथाम और जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। डबवाली पुलिस ने कहा कि नशा तस्करी, नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे। डबवाली पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि नशा तस्करी या नशीली दवाओं की अवैध बिक्री संबंधी कोई भी सूचना मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 या अपने नजदीकी थाना, चौकी में दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry



