PUNJAB
Trending

महिला थाना डबवाली की बड़ी कार्रवाई, नाबालिगा के अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे दो आरोपी किये गिरफ्तार।।

महिला थाना डबवाली की बड़ी कार्रवाई, नाबालिगा के अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे दो आरोपी किये गिरफ्तार।।

डबवाली -(पंकज गुदारा ):- पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के दिशानिर्देशानुसार महिला विरुद्ध अपराधों पर तत्परता व संवेदनशीलता का परिचय देते हुए महिला थाना डबवाली पुलिस ने नाबालिगा के अपहरण एवं दुष्कर्म के गंभीर मामले में सटीक और प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 17 जून 2026 को महिला थाना डबवाली में एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि एक नाबालिगा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल भारतीय न्याय संहिता व पॉक्सो अधिनियम से संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जिसके तहत प्रभारी महिला थाना डबवाली उप नि. सुशीला देवी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचना तंत्र तथा लगातार की गई छापेमारी के आधार पर 20 जून को मामले में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई । जो मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए महिला थाना पुलिस टीम ने इस मामले में फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है । गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । मामले की जांच जारी है तथा पुलिस हर पहलू को गंभीरता से खंगाल रही है और मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाए जाने पर उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी । डबवाली पुलिस आमजन से अपील करती है कि महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े अपराधों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाओं के विरुद्ध अपराध, उत्पीड़न, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा अथवा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन 181, 1091, आपातकालीन सेवा 112 तथा बच्चों से संबंधित मामलों में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस द्वारा प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता, गोपनीयता एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी ।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button