भारतीय किसान एकता द्वारा बीकेई टोल प्लाजा वर्कर यूनियन, भावदीन इकाई गठित।।
भारतीय किसान एकता द्वारा बीकेई टोल प्लाजा वर्कर यूनियन, भावदीन इकाई गठित।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- भारतीय किसान एकता (बीकेई) के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने बताया कि भारतीय किसान एकता की कार्यकारिणी द्वारा विधिवत प्रस्ताव पारित कर तथा रजिस्टर में लिखित रूप से बीकेई टोल प्लाजा वर्कर यूनियन, भावदीन इकाई का गठन किया गया है। विनोद कुमार पुत्र चिरंजी लाल गांव मेहूवाला फतेहाबाद को बीकेई टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर बीकेई के प्रदेश महासचिव अंग्रेज सिंह कोटली, मुख्य प्रवक्ता गुरप्रीत सिंह संधू तथा गुरजीत सिंह मान, अमरीक सिंह बाजवा, बलदेव सिंह, त्रिलोक सिंह, साहिब सिंह ने टोल प्लाजा के समूह वर्करों से कहा कि वे अब संगठित होकर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा कंपनियों द्वारा कर्मचारियों के साथ किए जाने वाले भेदभावपूर्ण और सौतेले व्यवहार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कई वर्षों से टोल प्लाजा पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को उनका निर्धारित वेतनमान दिया जाए तथा उनसे कार्य भी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुरूप ही लिया जाए। इस अवसर पर लखविंदर सिंह औलख ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब वे बीकेई परिवार का हिस्सा हैं और उनकी जिम्मेदारियां पहले से अधिक बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी वर्कर राहगिरों के साथ मैत्रीपूर्ण एवं सम्मानजनक व्यवहार करें। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि टोल प्लाजा कंपनियां कर्मचारियों की अनदेखी करती हैं और उनके वैधानिक अधिकारों का हनन करती है तो भारतीय किसान एकता उनके हकों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी और वर्करों का बनता हक कंपनियों को देना ही पड़ेगा। इस मौके पर बलजिंदर कौर, मनप्रीत कौर, रीनू कौर, प्रवीण कौर, गुरप्रीत सिंह, राहुल, भगत, सोनू, दीपक, मुकेश कुमार, साधू सिंह, समीर आदि कर्मी मौजूद रहे।। #Newstodayhry @Newstodayhry




