Haryana
Trending

ग्राम पंचायतों के निवेदन पर डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने दो और गांवों में चलाया सफाई अभियान, श्मशान भूमि से लेकर स्कूल और गलियां कीं चकाचक।।

ग्राम पंचायतों के निवेदन पर डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने दो और गांवों में चलाया सफाई अभियान, श्मशान भूमि से लेकर स्कूल और गलियां कीं चकाचक।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- ग्राम पंचायतों के निवेदन पर तथा पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से जिले में चल रहे सफाई अभियान के दूसरे दिन शनिवार को गांव बकरियाँवाली और साहुवाला द्वितीय में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने “धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा” का पावन नारा लगाकर अभियान की शुरुआत की और कुछ ही घंटों में दोनों गांवों के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाकर ग्रामीणों को स्वच्छता की सौगात दी। सेवादारों ने कस्सी, तसला और दराती जैसे पारंपरिक उपकरणों की सहायता से सफाई कार्य किया। गांव बकरियाँवाली में श्मशान भूमि की साफ-सफाई कर पूरे परिसर को व्यवस्थित किया गया, जबकि साहुवाला द्वितीय में सरकारी स्कूल, गांव की गलियों, अंबेडकर पार्क सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों से कूड़ा-कचरा हटाकर उन्हें साफ-सुथरा बनाया गया। अभियान के दौरान सेवादार पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सेवा कार्य में जुटे रहे।

सरपंचों ने जताया आभार
गांव बकरियाँवाली की सरपंच विधा देवी, सरपंच प्रतिनिधि विनोद कासनियां तथा साहुवाला द्वितीय के सरपंच भूपेंद्र यादव ने सफाई अभियान की सराहना करते हुए कहा कि उनके एक निवेदन पर ही डेरा सच्चा सौदा के सेवादार गांव में सफाई के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस सेवा कार्य से पूरे गांव को लाभ मिला है और ग्रामीणों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने पूज्य गुरु जी तथा साध-संगत का आभार व्यक्त किया।

लगातार जारी है अभियान
सच्चे नम्र सेवादार रामपाल इन्सां, यादविंदर इन्सां, जितेंद्र इन्सां, सुरजीत, मुखलराज, विजय चोपटा और बबरू भान इन्सां, सुशील इन्सां पनिहारी ने बताया कि हाल ही में आसपास के कई गांवों की ग्राम पंचायतों ने पूज्य गुरु जी से मिलकर अपने-अपने गांवों में सफाई अभियान चलाने का निवेदन किया था। इसी क्रम में शुक्रवार को केलनिया, अली मोहम्मद और सहारनी गांवों में सफाई अभियान चलाया गया, जबकि शनिवार को बकरियाँवाली और साहुवाला द्वितीय में अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि सेवादारों ने कुछ ही घंटों की मेहनत से दोनों गांवों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाकर ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया। अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना ही नहीं, बल्कि समाज में स्वच्छता, सेवा और जनभागीदारी की भावना को भी मजबूत करना है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button