Haryana
Trending

अग्रवाल वैश्य समाज सिरसा की बैठक में नई कार्यकारिणी घोषित, 19 जुलाई को होगा ‘संगठन संवाद’ ll

अग्रवाल वैश्य समाज सिरसा की बैठक में नई कार्यकारिणी घोषित, 19 जुलाई को होगा 'संगठन संवाद' ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- सिरसा अग्रवाल वैश्य समाज विधानसभा सिरसा मुख्य इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आज एक निजी होटल में विधानसभा अध्यक्ष विशाल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सिरसा मुख्य इकाई विधानसभा का विस्तार करने के साथ-साथ आगामी सांगठनिक गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला सिरसा इकाई द्वारा आगामी 19 जुलाई को अग्रवाल सेवा सदन (परशुराम चौक) में एक भव्य ‘संगठन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला सहित प्रदेश की पूरी कार्यकारिणी शिरकत करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सन्नी बांसल, जिला महासचिव सुनील सिंगला, साकेत गोयल जिला उपाध्यक्ष और युवा इकाई प्रदेश सचिव आकाश चाचाण की मुख्य उपस्थिति में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें सतीश गोयल, राजेन्द्र गोयल, सत्य प्रकाश गोयल, गोपाल कागजी व तरसेम गोयल को संरक्षक नियुक्त किया गया; जबकि अनिल बांसल को उपाध्यक्ष, संजय गोयल को महासचिव, विनोद गर्ग को सचिव, अजय गोयल को सह सचिव, संजीव जिंदल को कोषाध्यक्ष, दीपक गर्ग को प्रचार सचिव, डीएन अग्रवाल को सह प्रचार सचिव, दीपक गर्ग को संगठन सचिव, योगेश मित्तल को सह संगठन सचिव और राम गोपाल सिंगला को जिम्मेदारी सौंपते हुए समाज को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button