हिसार-नई अनाज मंडी लूट मामले का सफल खुलासा, आरोपी गिरफ्तार ll
हिसार-नई अनाज मंडी लूट मामले का सफल खुलासा, आरोपी गिरफ्तार ll
हिसार-(अमित कुमार ):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी अनाज मंडी की टीम ने लूट के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उससे लूटी गई नकदी बरामद की है।
मामले की जानकारी देते हुए ASI सुनील कुमार ने बताया कि-नई अनाज मंडी क्षेत्र में एक व्यक्ति से मारपीट कर नकदी छीनने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत पर थाना HTM में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच मुख्य सिपाही नसीब कुमार पुलिस चौकी अनाज मंडी को सौंपी गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु उर्फ मोटू पुत्र अशोक सोनी, निवासी गली नंबर-18, 12 क्वार्टर रोड, हिसार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में छीनी गई नकदी बरामद की गई, जिसे नियमानुसार कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने बताया कि-जिले में लूट, चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल असामाजिक तत्वों के विरुद्ध हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अपराध करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। हिसार पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
#haryana #newstodayhry




