Farming DepartmentHaryana
Trending

किसानों की खुशहाली के लिए हर संभव प्रयास जारी, वर्षों पुरानी सिंचाई समस्या का हुआ स्थायी समाधान : गोबिंद कांडा ll

किसानों की खुशहाली के लिए हर संभव प्रयास जारी, वर्षों पुरानी सिंचाई समस्या का हुआ स्थायी समाधान : गोबिंद कांडा ll

किसानों ने जताया पूर्व मंत्री गोपाल कांडा का आभार
-वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा को मिठाई खिलाने पहुंचे डिंग क्षेत्र के किसान
-कई एकड़ भूमि को सिंचित करवाने के लिए पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने दिया था आर्थिक सहयोग
-कांडा बंधुओं द्वारा दिए गए 12 लाख रुपए के आर्थिक सहयोग से हुआ पक्के खाले का निर्माण
-हरियाणा सरकार से भी 11 लाख रुपए स्वीकृत करवाकर किया सिंचाई पानी की समस्या का स्थाई समाधान
-गोपाल कांडा एवं गोबिंद कांडा की किसान हितैषी सोच की डिंग क्षेत्र के किसानों ने की सराहना
बोले किसान – गोपाल – गोबिंद ने किया कमाल, मोचीवाली माइनर का पानी पहुंचा किया निहाल

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-सिरसा विधानसभा क्षेत्र के गांव डिंग के किसानों के लिए पूर्व मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा का आर्थिक सहयोग वरदान बन गया। लंबे समय से इस क्षेत्र के किसान मोचीवाली माइनर से निर्बाध सिंचाई पानी की आपूर्ति को तरस रहे थे। किसान इस समस्या को लेकर पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा से मिले। मोचीवाली माइनर से इन किसानों के खेत तक पानी लाने के लिए पक्के खाले का निर्माण होना था। किसानों की समस्या को देखते हुए पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने अपनी ओर से 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी। साथ ही हरियाणा सरकार से भी 11 लाख रुपए मंजूर करवाए। अब इस पानी के खाले का मजबूत निर्माण हो गया है और डिंग क्षेत्र के 50 एकड़ कृषि भूमि सिंचित हो सकेगी।
इस क्षेत्र के कई किसान वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने मिठाई खिलाकर आभार जताया। पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा का इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
आभार जताने पहुंचे किसान कर्ण सिंह दहिया, छोटू बिलावटिया, लीलू राम शर्मा, राजेश बिलावटिया, सुशील बिलावटिया सहित अन्य ने कहा कि किसानों की अपील पर गोपाल कांडा ने निजी कोष से धन राशि दी और पानी की समस्या का स्थाई समाधान करवाया।
किसानों ने कहा कि डिंग क्षेत्र में मोचीवाली माइनर से खेतों तक सिंचाई का पानी लंबे समय से सुचारु रूप से नहीं पहुंच रहा था, जिसके कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या का समाधान होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। इस खुशी में आज क्षेत्र के किसान कार्यालय पहुंचे और मुंह मीठा करवाकर अपना आभार व्यक्त किया। किसानों ने कहा कि वर्षों पुरानी सिंचाई की समस्या के समाधान से क्षेत्र के किसानों को लंबे समय तक लाभ मिलेगा और खेती का कार्य पहले की अपेक्षा अधिक सुगम हो सकेगा। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की सोच लोकहित की है। उन्होंने सदैव निजी स्तर पर और सरकारी स्तर पर जन समस्याओं के समाधान का कार्य प्रमुखता से करवाया है। सिरसा के अपने परिवार जनों की सेवा में पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और पूरा कांडा परिवार हर समय तत्पर है।#newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button