Haryana
Trending

ANC टीम की 53.240 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामदगी मामले में बड़ी सफलता, फरार मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार।।

ANC टीम की 53.240 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामदगी मामले में बड़ी सफलता, फरार मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल, हिसार ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाणिज्य मात्रा में 53.240 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त मामले में धीरज खटाना उर्फ देबू पुत्र प्रेम सिंह, निवासी जिंदो कापरा, कैमरी, थाना नादौती, जिला करौली (राजस्थान) को वजीरपुर, जिला सवाई माधोपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दिनांक 01 जुलाई 2026 को एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी इन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ एनएच-9ए पर गश्त एवं नशा तस्करी रोकथाम अभियान के दौरान रायपुर रेलवे पुल के निकट मौजूद थे। इसी दौरान एक विश्वसनीय सूचना के आधार पर रायपुर चौक के पास नाकाबंदी की गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़ी मिली। पुलिस टीम को देखकर कार में सवार तीनों युवक वाहन छोड़कर खेतों की ओर भाग निकले और आसपास के भौगोलिक क्षेत्र का लाभ उठाकर फरार हो गए थे। कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए राजपत्रित अधिकारी एवं स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें तीन प्लास्टिक कट्टों से कुल 53 किलो 240 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। बरामद नशीले पदार्थ तथा तस्करी में प्रयुक्त कार को कब्जे में लेकर सील किया गया तथा कार्रवाई की वीडियोग्राफी e-Sakshya App के माध्यम से भी कराई गई। इस संबंध में थाना अर्बन एस्टेट, हिसार में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(C), 60(3), 61 एवं 85 के तहत अभियोग दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम लगातार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी रही। तकनीकी साक्ष्यों, खुफिया सूचना एवं लगातार की गई दबिश के आधार पर पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी धीरज खटाना उर्फ देबू को वजीरपुर, जिला सवाई माधोपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात वाले दिन आरोपी अपने साथियों के साथ पुलिस से बचने के लिए खेतों के रास्ते फरार हो गया था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त, आपूर्ति श्रृंखला, तस्करी नेटवर्क, आर्थिक लाभ एवं इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा सके। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि नशा तस्करों के लिए हिसार जिला सुरक्षित ठिकाना नहीं बनने दिया जाएगा। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले प्रत्येक तस्कर को कानून के दायरे में लाकर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हिसार पुलिस नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रखेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री अथवा भंडारण की सूचना मिले तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। हिसार पुलिस का स्पष्ट संदेश है नशे के सौदागरों के लिए हिसार में कोई जगह नहीं। कानून से बचना असंभव है, देर हो सकती है लेकिन गिरफ्तारी तय है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button