वाहन चोरों के खिलाफ थाना शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार ll
वाहन चोरों के खिलाफ थाना शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार ):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के नेतृत्व में हिसार पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना शहर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी से हिसार एवं हांसी के कुल तीन वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।
थाना शहर प्रभारी पीएसआई अमित कुंडू ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान साहिल पुत्र जयकुमार उर्फ रोशन लाल निवासी ढाणी बुखारी, कुलाना फार्म, हांसी के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।@newstodayhry #newstodayhry
उन्होंने बताया कि 26 जून 2026 को रघुबीर पुत्र रामस्वरूप निवासी शाहपुर ने शिकायत दी थी कि वह ऋषि नगर स्थित अपनी बैल्डिंग की दुकान पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल दुकान के पास वाली गली से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। शिकायत के आधार पर थाना शहर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर रामचन्द्र ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा अन्य खुफिया स्रोतों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी की गिरफ्तारी से वाहन चोरी के कुल तीन मामले सुलझे हैं, जिनमें दो मामले हिसार जिले तथा एक मामला हांसी जिले का शामिल है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी, ताकि उससे गहन पूछताछ कर अन्य वाहन चोरी की वारदातों, उसके सहयोगियों तथा चोरी के नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा सके।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि वाहन चोरी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी नेटवर्क एवं प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से ऐसे अपराधियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आमजन की संपत्ति की सुरक्षा हिसार पुलिस की प्राथमिकता है तथा चोरी की घटनाओं में संलिप्त किसी भी आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा l @newstodayhry #newstodayhry



