Haryana
Trending

महिला एवं बाल अपराधों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: प्रिया शर्मा, डीएसपी ll

महिला एवं बाल अपराधों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: प्रिया शर्मा, डीएसपी ll

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों की प्रभावी रोकथाम तथा अभियोगों के गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान को प्राथमिकता देते हुए आज उप पुलिस अधीक्षक, महिला सुरक्षा, हिसार श्रीमती प्रिया शर्मा द्वारा थाना शहर हिसार के अनुसंधानकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित लंबित एवं विचाराधीन अभियोगों की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा प्रत्येक मामले में अनुसंधान की प्रगति की जानकारी ली गई। डीएसपी प्रिया शर्मा ने अनुसंधान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले में तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके और दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाई जा सके। @newstodayhry #newstodayhry
बैठक में उन्होंने निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश दिए-
• महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित प्रत्येक मामले की जांच को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
• घटनास्थल से वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य समय पर एकत्रित किए जाएं तथा उनकी विधिवत दस्तावेजीकरण किया जाए।
• पीड़ित एवं उसके परिजनों के साथ संवेदनशील, सम्मानजनक एवं मानवीय व्यवहार किया जाए।
• अनुसंधान के दौरान निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए केस डायरी एवं अन्य अभिलेख नियमित रूप से अपडेट किए जाएं।
• प्रत्येक मामले में डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा एवं अन्य तकनीकी प्रमाणों का प्रभावी उपयोग किया जाए।
• फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार दबिश एवं तकनीकी निगरानी जारी रखी जाए।
• न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले चालान पूर्ण, तथ्यपरक एवं कानूनी दृष्टि से मजबूत तैयार किए जाएं, ताकि अभियोजन पक्ष प्रभावी ढंग से पैरवी कर सके।
• अनुसंधान में किसी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक देरी अथवा प्रक्रिया संबंधी त्रुटि को गंभीरता से लिया जाएगा।
डीएसपी प्रिया शर्मा ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध अत्यंत संवेदनशील होते हैं। ऐसे मामलों में प्रत्येक पुलिस अधिकारी का दायित्व है कि वह पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता के साथ कार्य करे। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान ही न्यायिक प्रक्रिया की सफलता का आधार है और हिसार पुलिस का लक्ष्य प्रत्येक पीड़ित को समयबद्ध न्याय दिलाना है।
उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के नेतृत्व में हिसार पुलिस महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button