Haryana
Trending

सब्जी मंडी की बदहाल व्यवस्था पर चेयरमैन का दौरा, व्यापारियों को मिला भरोसा II

सब्जी मंडी की बदहाल व्यवस्था पर चेयरमैन का दौरा, व्यापारियों को मिला भरोसा II

अंबाला-(राहुल जाखड़):-अंबाला शहर स्थित नई सब्जी मंडी में पिछले लंबे समय से व्यापारियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है प्रशासन को कई बार समस्याओं से अवगत करवाने के बावजूद व्यापारियों की समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ जिसके बाद आज अंबाला शहर की बड़ी सब्जी मंडी में हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राजेश ठकराल पहुंचे और उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही इन समस्याओं से उन्हें निजात मिल जाएगा l @newstodayhry #newstodayhry उन्होंने बताया व्यापारियों ने बहुत सी समस्याएं उनके आगे रखी हैं जिसको वह मुख्यमंत्री तक पहुंच जाएंगे और जल्दी इन सभी का समाधान भी हो जाएगा। जानकारी देते हुए मंडी प्रधान ने बताया कि पिछले काफी समय से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिनमें से सबसे बड़ी समस्या गंदगी की है इसके अलावा दोनों गेट पर बोर्ड लगवाने की मांग की है और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मंडी में कैमरे लगवाने की भी मांग की है उनका कहना है की मंडी में इन दोनों गंदगी की समस्या और चोरी चकारी काफी ज्यादा बढ़ गई है जिससे उन्हें जल्द निजात मिलनी चाहिए। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button