Haryana
Trending

हिसार पुलिस का बड़ा एक्शन, चिट्टा तस्करी में महिला गिरफ्तार ll

हिसार पुलिस का बड़ा एक्शन, चिट्टा तस्करी में महिला गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल हिसार की टीम ने एक महिला नशा तस्कर को विशव कर्मा कालौनी से चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
इस बारे में एंटी नारकोटिक सेल के प्रभारी उप निरीक्षक (SI) इंद्र सिंह गोदारा ने बताया कि वह स्वंय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पड़ताल अपराध व नशा खोरी के सम्बन्ध में मौजुद थे जो उन्होने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए विश्वकर्मा कॉलोनी, हिसार क्षेत्र से महिला आरोपी अनीता उर्फ सुनीता पत्नी काका निवासी अटाला, जिला पटियाला (पंजाब) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी महिला के कब्जे से 9 ग्राम 330 मिलीग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। इस संबंध में थाना एचटीएम, हिसार में आरोपी महिला के विरुद्ध धारा 21(b), 61 एवं 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। @newstodayhry #newstodayhry
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार महिला आरोपी के विरुद्ध पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि वह नशा तस्करी की गतिविधियों में पहले से संलिप्त रही है।
उन्होने बताया की आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ करेगी। पूछताछ के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी चिट्टा किस स्रोत से लेकर आई थी, इसे किन-किन लोगों तक पहुंचाया जाना था तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों एवं सप्लाई नेटवर्क का भी पर्दाफाश किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं निर्णायक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों के लिए हिसार जिले में कोई जगह नहीं है। ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनकी गिरफ्तारी के साथ-साथ पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस पूरी मजबूती से कार्य कर रही है।
उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि किसी क्षेत्र में नशे की बिक्री, तस्करी अथवा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी हो तो तुरंत हिसार पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button