Haryana
Trending

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में सियासत गरमाई हुई है ll

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में सियासत गरमाई हुई है ll

अम्बाला-(राहुल जाखड़):-NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं और सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं जो भी वर्ग अपने हक की बात करता है सरकार उसे आतंकवादी या देश द्रोही घोषित कर देती है। NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के हक के लिए अब कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर आई है। अम्बाला में जिला और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश का युवा लगातार अन्याय सह रहा है और सरकार उनकी आवाज़ को दबाने का काम कर रही है। हमारे नेता राहुल गांधी ने 6 महीने पहले ही कहा था कि इस देश में तानाशाही और एमरजेंसी जैसा माहौल बन रहा है। NEET पेपर लीक के कारण 21 बच्चों ने आत्महत्या कर ली, लेकिन यह घमंडी सरकार हर वर्ग को कुचलने में लगी है। हमारे नेता वरुण मुलाना और चौधरी निर्मल सिंह के निर्देशों पर अम्बाला जिला कांग्रेस कमेटी सड़कों पर है। हमारी मांग है कि NEET के दोषियों को सजा मिले, आत्महत्या करने वाले छात्रों को शहीद घोषित किया जाए और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें।” प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने के लिए डीसी ऑफिस की ओर कूच किया। नेताओं का कहना है कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता, यह लड़ाई संसद से लेकर सड़क तक जारी रहेगी। पिछले 10 सालों में 40 से अधिक पेपर लीक हो चुके हैं और करोड़ों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है। राहुल गांधी जी ने संसद में भी इस मुद्दे को उठाया और प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्वान पर आज हम जिला स्तर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। हम महामहिम राष्ट्रपति के नाम डीसी ऑफिस में ज्ञापन सौंपेंगे और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग करेंगे।”कांग्रेस पार्टी का साफ तौर पर कहना है कि जब तक NEET अभ्यर्थियों को इंसाफ नहीं मिलता और इस मामले के दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, उनका यह आंदोलन थमेगा नहीं। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button