Haryana
Trending

छात्रों के समर्थन में कांग्रेस सड़कों पर, नूंह में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन ||

छात्रों के समर्थन में कांग्रेस सड़कों पर, नूंह में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन ||

नूह-(निकुंज गर्ग):-जंतर मंतर प्रकरण और छात्रों के आंदोलन को लेकर हरियाणा के नूंह में जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को जिला सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शाहिदा खान के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने छात्रों के आंदोलन पर हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग उठाई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाहिदा खान ने कहा कि देशभर के छात्र अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस सांसदों और अन्य नेताओं पर की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। कांग्रेस नेता हाजी अख्तर और इब्राहिम इंजीनियर ने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफा दें, परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों पर संसद में तत्काल चर्चा कराई जाए तथा छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर और मुकदमे वापस लिए जाएं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों की मांगों को सुना जाना चाहिए और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वालों के साथ बल प्रयोग उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सवाल उठाने वालों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। नेताओं ने कहा कि देश की जनता पूरे घटनाक्रम को देख रही है और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार के रवैये का आकलन कर रही है। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर छात्रों की मांगों पर उचित कार्रवाई करने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button