डबवाली पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 5 गिरफ्तार ll
डबवाली पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 5 गिरफ्तार ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर के कुशल निर्देशन में डबवाली पुलिस द्वारा नशे के अवैध व्यापार व इसमें संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है । मादक पदार्थों की भारी बरामदगी करते हुए नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है । वहीं नशा तस्करों द्वारा नशे के अवैध व्यापार से जोड़ी गई अवैध सम्पत्ति पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है । इसी अभियान के तहत दिनांक 28 जुलाई 2026 को सीआईए कालांवाली, थाना औढ़ा व चौकी सिंहपुरा पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 13.170 ग्राम बरामद करते हुए मुख्य तस्करों सहित 05 आरोपियों को काबू किया है ।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ कालांवाली प्रभारी पीएसआई सतपाल सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंडी कालांवाली से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को काबू कर कोई मादक पदार्थ होने के शक पर नियमानुसार तलाशी ली गई । जो तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 06.590 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जिस संबंध में मोटरसाइकिल व बरामद हेरोइन को कब्जा पुलिस में लेकर उक्त दोनों आरोपियों राकेश कुमार व राजेश कुमार के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है ।
इसी क्रम में प्रबंधक थाना औढ़ा उप नि. विजय सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने गश्त पड़ताल अपराध के दौरान गांव ख्योवाली से एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जे से 06.580 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । बरामद हेरोइन को कब्जा पुलिस में लेकर उक्त आरोपी अमन उर्फ बानी के खिलाफ थाना औढ़ा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई ।
जो मामले की गहन जांच के दौरान आरोपी अमन से की गई प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि उक्त हेरोइन उसे आरोपी अटलवीर सिंह ने सप्लाई की थी । जो उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी अटलवीर को काबू करने में सफलता हासिल की ।इसी तरह चौकी सिंहपुरा प्रभारी एएसआई सत्यदेव के नेतृत्व में उनकी टीम ने डोडा पोस्त तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुख्य तस्कर आरोपी हरदीप सिंह उर्फ काला को काबू करने में सफलता हासिल की है । गिरफ्तार किया है । जिस संबंध में एएनसी स्टाफ डबवाली टीम ने दिनांक 26 जून 2026 को गश्त पड़ताल अपराध के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर करवाई करते हुए गांव केवल से 2 किलो 30 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित आरोपी गुरलाल सिंह को काबू किया था । जो आरोपी गुरलाल सिंह के खिलाफ थाना कालांवाली में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जो मामले की जांच के दौरान आरोपी गुरलाल सिंह से की गई प्रारंभिक पूछताछ में इस डोडा चूरा पोस्त बरामदगी मामले के मुख्य तस्कर आरोपी का खुलासा हुआ । जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ महत्वपूर्ण जानकारी जुटाते हुए उसे काबू कर लिया गया ।आरोपी हरदीप सिंह के आपराधिक रिकार्ड जांचने पर मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी के संबंध में दो अभियोग थाना बड़ा गुढ़ा व थाना कालांवाली में पहले से दर्ज है व लड़ाई झगड़े के मामले में एक अन्य अभियोग थाना रामा, जिला बठिंडा में दर्ज है ।आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी । मामलों की जांच जारी है । अगर इस नशा तस्करी नेटवर्क में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
डबवाली पुलिस की यह कार्रवाई इस बात का प्रमाण है कि नशे की खरीद फरोख्त करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा । नशा तस्करों पर जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी ।डबवाली पुलिस की आमजन से अपील है कि अगर उनके आस पास कोई व्यक्ति नशा तस्करी या इससे संबंधित गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो इसकी सूचना केन्द्र सरकार द्वारा जारी मानस पोर्टल, हेल्पलाइन न. 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 अथवा अपने नजदीकी थाना, चौकी में दें । सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी । @newstodayhry #Newstodayhry




