बाइक चोरी की वारदात सुलझी,चोरीशुदा बाइक सहित आरोपी काबू ll
बाइक चोरी की वारदात सुलझी,चोरीशुदा बाइक सहित आरोपी काबू ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में सम्पति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक को रानियां रोड़ सिरसा क्षेत्र से चोरीशुदा बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एबीवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि गांव भरोखां निवासी अमनदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की बीती 16 अप्रैल 2026 दोपहर के समय रानियां रोड़ पर बने एक पार्क मे बाइक खड़ा कर खाना खाने एक होटल मे चला गया था । कुछ समय बात आकर देखा तो तो बाइक कोई अज्ञात युवक चोरी करके ले गया। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर शहर थाना सिरसा में बाइक चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस को सौंपी गई थी । जांच के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एबीवीटी स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी लाला राम पुत्र निक्कू राम निवासी चंढीगड़ीया मौहल्ला सिरसा को नटार रोड सिरसा क्षेत्र से चोरीशुदा बाइक सहित काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया युवक नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए अक्सर अकेला ही बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देता है । थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा है । @newstodayhry #newstodayhry




