Haryana
Trending

अपराधियों का महिमामंडन करने वालों पर हिसार पुलिस की सख्ती, सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी : एसपी सिद्धान्त जैन।।

अपराधियों का महिमामंडन करने वालों पर हिसार पुलिस की सख्ती, सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी : एसपी सिद्धान्त जैन।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर अपराधियों के महिमामंडन एवं उनके प्रभाव को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत अपराध शाखा, हिसार द्वारा ऐसे सोशल मीडिया फॉलोअर्स की पहचान कर उन्हें आज कार्यालय में बुलाकर काउंसलिंग की गई। जांच के दौरान सामने आया कि कुछ व्यक्ति सोशल मीडिया पर अपराध से जुड़े व्यक्तियों के अकाउंट को फॉलो कर रहे थे, जिससे प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से अपराधियों की लोकप्रियता बढ़ने की संभावना बन रही थी। इस पर संबंधित व्यक्तियों को बुलाकर उन्हें ऐसे अकाउंट्स को तुरंत अनफॉलो एवं ब्लॉक करने के लिए कहा गया। सभी व्यक्तियों ने पुलिस के समक्ष ऐसा करते हुए भविष्य में ऐसी किसी भी गतिविधि से दूर रहने का आश्वासन दिया।काउंसलिंग के दौरान हिसार एवं जींद क्षेत्र से आए सभी व्यक्तियों को सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग, कानून के प्रति जागरूकता तथा अपराधियों के महिमामंडन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से समझाया गया। सभी ने भविष्य में पूरी सावधानी बरतने तथा किसी भी अपराधी या आपराधिक गतिविधि को बढ़ावा देने वाली ऑनलाइन गतिविधियों से दूर रहने का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक कार्यों के लिए किया जाना चाहिए। अपराधियों का महिमामंडन करना, उनके प्रभाव को बढ़ाना या उन्हें लोकप्रिय बनाने वाली किसी भी प्रकार की गतिविधि समाज के लिए हानिकारक है। हिसार पुलिस ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए है और भविष्य में भी कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button