Haryana
Trending

5 अगस्त को सिरसा में किसानों का विशाल शक्ति प्रदर्शन ll

5 अगस्त को सिरसा में किसानों का विशाल शक्ति प्रदर्शन ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-भारतीय किसान एकता (बीकेई) के मुख्य प्रवक्ता सुभाष झोरड़ ने गांव बचेर में किसानों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय किसान एकता (बीकेई) के बैनर तले किसानों एवं मजदूरों की राष्ट्रीय तथा स्थानीय मांगों को लेकर बुधवार, 5 अगस्त को सिरसा में विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव बचेर, नथोर, कालुआना, मतुवाला, केहरवाला, सादेवाला, मम्मड़, बनी सेनपाल सहित आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान इस प्रदर्शन में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सभी किसान एवं मजदूर भाई प्रात: 10:30 बजे जाट धर्मशाला, सिरसा में एकत्रित होंगे। वहां से उपायुक्त (डीसी) कार्यालय तक मार्च निकालकर जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को मांग-पत्र सौंपा जाएगा। सुभाष झोरड़ ने कहा कि राष्ट्रीय मांगों में अमेरिका सहित अन्य देशों के साथ किए जा रहे किसान विरोधी कर-मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) को रद्द करना, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार सी-2 + 50 प्रतिशत के आधार पर एमएसपी खरीद गारंटी कानून लागू करना, किसानों एवं मजदूरों की संपूर्ण कर्ज मुक्ति, बिजली संशोधन विधेयक एवं सीड्स बिल को वापस लेना प्रमुख हैं। इसके अलावा दिल्ली में विद्यार्थियों पर हुए अत्याचार तथा पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में भी मांग-पत्र सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा एवं सिरसा जिले से संबंधित स्थानीय मांगों में किसानों को पर्याप्त नहरी पानी, निर्बाध बिजली आपूर्ति, खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करना, एग्रीकल्चरल ग्रेड यूरिया को टेक्निकल ग्रेड के कट्टों में भरकर बेचने के मामले के मास्टरमाइंड आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, खरीफ-2020 का लंबित मुआवजा जारी करना, खरीफ 2023, 2024 एवं 2025 की फसल बीमा प्रीमियम राशि लौटाने के बजाय किसानों को बीमा क्लेम देना, गांव शाहपुरिया के किसानों का वर्ष 2025 का लंबित बीमा क्लेम जारी करना तथा गांव वेदवाला में बिना मुआवजा दिए बिजली के टावर एवं तार लगाने के मामले में किसानों को न्याय दिलाना प्रमुख हैं।
सुभाष झोरड़ ने गांव बचेर तथा आसपास के सभी किसान, मजदूर एवं आम नागरिकों से अपील की कि वे 5 अगस्त को प्रात: 10:30 बजे जाट धर्मशाला, सिरसा पहुंचकर इस प्रदर्शन को सफल बनाएं और किसानों-मजदूरों की आवाज को मजबूती दें। इस अवसर पर जयकरण झोरड़ नथोर, नरेश सहारन नथोर, मुकेश सहारन, रोहित झोरड़, सुरजीत झोरड़, सुभाष झोरड़, प्रमोद कुमार, विजयपाल वर्मा, भूप सिंह, संदीप कुमार, कुलदीप कुमार आदि किसान मौजूद रहे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button