Haryana
Trending

डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में विद्यालय और अभिभावकों में हुआ सशक्त संवाद।।

डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में विद्यालय और अभिभावकों में हुआ सशक्त संवाद।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल सिरसा में शनिवार को एलकेजी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए यूनिट टेस्ट-1 के परिणामों पर चर्चा करने हेतु अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का सफल आयोजन किया गया। बैठक के दौरान अभिभावकों ने संबंधित कक्षा अध्यापकों से अपने बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन, अध्ययन की प्रगति, अनुशासन तथा सुधार की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए तथा अभिभावकों से घर पर नियमित अध्ययन का वातावरण बनाए रखने का आग्रह किया। विद्यालय के प्राचार्य राजीव उतरेजा ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के बीच निरंतर संवाद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बैठकें बच्चों की शैक्षणिक प्रगति का सही मूल्यांकन करने तथा उनकी कमियों को समय रहते दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button