Haryana
Trending

यमुनानगर में कारोबारी की कोठी में बड़ी चोरी,महिला समेत 4 संदिग्ध CCTV में कैदll

यमुनानगर में कारोबारी की कोठी में बड़ी चोरी,महिला समेत 4 संदिग्ध CCTV में कैदll

यमुनानगर-(मनदीप कौर):-यमुनानगर की प्रोफेसर कॉलोनी में एक प्लाईवुड कारोबारी की कोठी को बदमाशों ने निशाना बनाया। वारदात के दौरान चौकीदार को बंधक बना लिया गया और एक महिला समेत तीन से चार संदिग्ध घर में दाखिल हुए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। परिवार के घर पर न होने का फायदा उठाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।यह वारदात प्रोफेसर कॉलोनी स्थित प्लाईवुड कारोबारी अशोक बंसल की कोठी में हुई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सबसे पहले एक महिला मुख्य गेट तक पहुंची और चाबी से गेट खोलकर अंदर दाखिल हुई। कुछ ही देर बाद उसके साथ तीन अन्य संदिग्ध भी कोठी में प्रवेश कर गए। अंदर घुसते ही बदमाशों ने चौकीदार रोशन लाल को बंधक बना लिया, ताकि वह किसी को सूचना न दे सके। इसके बाद उन्होंने आराम से पूरे घर को खंगालना शुरू कर दिया।मकान मालिक अशोक बंसल का कहना है कि परिवार उस समय घर पर मौजूद नहीं था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बदमाश कितने सामान या नकदी लेकर गए हैं। जिस कमरे में वारदात हुई है उसे पुलिस ने सील कर दिया है। फॉरेंसिक जांच पूरी होने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा।चौकीदार रोशन लाल ने बताया कि देर रात एक काले रंग की कार कोठी के बाहर आकर रुकी। इसके बाद महिला समेत कई लोग अंदर आए और उसे पकड़कर बंधक बना लिया। बदमाशों ने उसे इस तरह काबू में रखा कि वह किसी को मदद के लिए आवाज तक नहीं लगा सका।सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मकान मालिक की शिकायत और पूरे घर की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि बदमाश क्या-क्या सामान लेकर फरार हुए हैं। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच जारी है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button