Haryana
Trending

बेटा बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक व एंटी ड्रग्स मैन तरुण भाटी सम्मानित ll

बेटा बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक व एंटी ड्रग्स मैन तरुण भाटी सम्मानित ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-शहीद मदनलाल युवा क्लब गांव आनंदगढ़ में रक्तदान व नशा मुक्ति कार्यक्रम में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे बेटा बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक व एंटी ड्रग्स मैन तरुण भाटी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीएसपी राजेश कुमार ने शिरकत की। इस मौके पर डीएसपी राजेश कुमार ने कहा कि नशे रूपी सामाजिक बिमारी के कारण समाज का ताना-बाना छिन्न-भिन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि बेटा बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक व एंटी ड्रग्स मैन तरुण भाटी ने अपनी टीम के साथ सैकड़ों युवाओं को नशे की गर्त से बाहर निकालने के साथ-साथ उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ा। यही नहीं शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को नशे के प्रति जागरूक किया, जिसके सकारात्मक परिणाम आए। उन्होंने अन्य संस्थाओं से भी आह्वान किया कि वे सभी मिलकर एक अभियान चलाकर नशे रूपी इस सामाजिक बिमारी का खात्मा करने के लिए आगे आएं। इस मौके पर बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी लाभ सिंह, एएसआई हरविंदर सिंह, गांव के सरपंच विकास कुमार, भोजराज नंबरदार, शहीद मदन लाल युवा क्लब के प्रधान मांगेराम गोदारा, प्रधान नरेंद्र पांडर, डा. एपीजे अब्दुल कलाम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन बजाज, शेर सिंह गोदारा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button