Haryana
Trending

बंधक बनाकर ले जाने के मामले में दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद ll

बंधक बनाकर ले जाने के मामले में दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के मार्गदर्शन में जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर हिसार पुलिस ने बंधक बनाकर ले जाने के मामले में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
इस बारे में थाना सदर PSI विकास ने बताया कि शिकायतकर्ता विकास शर्मा पुत्र नरसी शर्मा की शिकायत पर थाना सदर हिसार में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने शिकायतकर्ता को जबरन बंधक बनाकर अपने साथ ले गए थे।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर हिसार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया था तथा उससे पूछताछ के दौरान वारदात में प्रयुक्त एक गाड़ी बरामद की गई थी। मामले की आगे की जांच के दौरान पुलिस टीम ने दूसरे आरोपी जितेन्द्र पुत्र आदित्य नारायण निवासी शीप फार्म क्वार्टर, हिसार को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी से पूछताछ के उपरांत वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया किया जाएगा ।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि आमजन की स्वतंत्रता एवं सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले तथा कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। हिसार पुलिस ऐसे अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button