Haryana
Trending

विदेशी नंबरों से आने वाली धमकी भरी कॉलों पर सिरसा पुलिस का बड़ा एक्शन, ‘अभेद्य’ ऐप बनेगा सुरक्षा कवच ll

विदेशी नंबरों से आने वाली धमकी भरी कॉलों पर सिरसा पुलिस का बड़ा एक्शन,'अभेद्य' ऐप बनेगा सुरक्षा कवच ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-जिले में विदेशी नंबरों से आने वाली एक्सटॉर्शन,धमकी भरी कॉल, रंगदारी मांगने के मामलों और साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए सिरसा पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने जिले के सभी डीएसपी, थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में व्यापारियों, ज्वैलर्स, स्कूल संचालकों, पेट्रोल पंप मालिकों, राइस मिल संचालकों तथा ऐसे लोगों से संपर्क करें जिन्हें संदिग्ध कॉल या मैसेज आते हैं और उन्हें तुरंत ‘अभेद्य’ ऐप डाउनलोड करवाना सुनिश्चित करें।एसपी दीपक सहारन ने बताया कि हरियाणा पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल की पहल पर शुरू किया गया ‘अभेद्य’ ऐप अब धमकी भरी अंतरराष्ट्रीय कॉलों से परेशान लोगों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच बनकर सामने आया है। यह ऐप विदेशी और संदिग्ध नंबरों से आने वाली वॉयस कॉल, मैसेज, फोटो, वीडियो और वॉयस नोट की पहचान कर उन्हें स्वत: ब्लॉक कर देता है। इससे उपयोगकर्ता तक आपत्तिजनक या धमकी भरी सामग्री पहुंचने से पहले ही रोक दी जाती है।उन्होंने बताया कि हाल के समय में कई मामलों में अपराधी विदेशों से इंटरनेट आधारित नंबरों के जरिए व्यापारियों और अन्य लोगों को धमकाकर रंगदारी मांगने की कोशिश करते हैं। ऐसे मामलों में ‘अभेद्य’ ऐप प्रभावी सुरक्षा प्रदान करता है। जब संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय नंबर ब्लॉक हो जाते हैं तो अपराधियों को स्थानीय नंबरों का इस्तेमाल करना पड़ता है, जिससे पुलिस के लिए उनकी पहचान करना और उन्हें ट्रैक करना कहीं आसान हो जाता है।एसपी ने कहा कि यह ऐप अज्ञात अंतरराष्ट्रीय, वर्चुअल और मोबाइल में सेव न किए गए संदिग्ध नंबरों की पहचान कर उन्हें ब्लॉक करने में सक्षम है। यही कारण है कि हरियाणा पुलिस की यह पहल दूसरे राज्यों के लिए भी मिसाल बन रही है और कई राज्य इसी तरह की सुरक्षा प्रणाली विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं।उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी व्यापारी, ज्वैलर्स, पेट्रोल पंप संचालक या आम नागरिक को ऐप डाउनलोड करने अथवा इस्तेमाल करने में किसी प्रकार की परेशानी आती है तो संबंधित थाना और साइबर सेल की टीम तुरंत उसकी सहायता करे। पुलिस अधिकारी स्वयं लोगों को ऐप की उपयोगिता समझाएं और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाएं ।एसपी दीपक सहारन ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सिरसा पुलिस की पहली प्राथमिकता है। साइबर अपराधियों और रंगदारी मांगने वाले गिरोहों के खिलाफ यह ऐप एक मजबूत डिजिटल हथियार साबित हो रहा है। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की कि यदि किसी भी विदेशी या संदिग्ध नंबर से धमकी भरी कॉल, मैसेज या अन्य सामग्री प्राप्त होती है तो घबराने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें और ‘अभेद्य’ ऐप का उपयोग कर स्वयं को सुरक्षित रखें। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button