PUNJAB
Trending

नशा तस्करों के खिलाफ डबवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी।।

नशा तस्करों के खिलाफ डबवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):- पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के कुशल निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एएनसी स्टाफ डबवाली प्रभारी नि. विशव गौरव के नेतृत्व में उनकी टीम ने 04 अगस्त 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की है । जहां एएनसी स्टाफ ने 01 किलो 320 ग्राम डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी को काबू किया वहीं अफीम तस्करी के मामले में वांछित मुख्य तस्कर आरोपी को भी काबू किया है । पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एएनसी स्टाफ डबवाली टीम ने मंडी डबवाली में गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू कर तलाशी ली । जो तलाशी के दौरान उक्त शख्स के कब्जे से 01 किलो 320 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ । जिस संबंध में उक्त शख्स आरोपी मोहित कुमार के खिलाफ थाना शहर डबवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है । मामले की जांच जारी है और इस नशा तस्करी नेटवर्क में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाए जाने पर उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी । आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी । इसी क्रम में उनकी टीम ने थाना शहर डबवाली में दर्ज अफीम तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुख्य तस्कर आरोपी पवन कुमार को काबू करने में सफलता प्राप्त की है । इस संबंध में दिनांक 03.08.2026 को उनकी टीम ने अनाज मंडी डबवाली में गश्त के दौरान स्कूटी सवार आरोपी अनिल कुमार को 267 ग्राम अफीम सहित काबू किया था । जो जांच के दौरान आरोपी अनिल कुमार से इस अफीम सप्लाई नेटवर्क से जुड़े आरोपियों के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसे यह अफीम आरोपी पवन कुमार ने ही सप्लाई की थी । जो उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पवन कुमार को भी काबू कर लिया । आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी । डबवाली पुलिस युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है । नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशे के सेवन, तस्करी संबंधी किसी भी सूचना तुरंत मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, नजदीकी थाना, चौकी या डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।। #Newstodahry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button