Haryana
Trending

सैनिकों के नाम लिखा सलाम पत्र, बच्चों ने जताया देशभक्ति का जज्बा ll

सैनिकों के नाम लिखा सलाम पत्र, बच्चों ने जताया देशभक्ति का जज्बा ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल चत्तरगढ़ पट्टी में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देश के रक्षकों के नाम सलाम पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी, चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भारतीय सेना के जवानों के नाम पत्र लिखे। विद्यार्थियों ने पत्रों के माध्यम से देश की रक्षा में जुटे सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यार्थियों ने अपने पत्रों में सैनिकों के साहस, सेवा और देश के प्रति समर्पण को सराहा। स्कूल में आयोजित इस गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्कूल के मुख्याध्यापक बंसीलाल झोरड़ ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना मजबूत होने के साथ उन्हें सैनिकों के त्याग और समर्पण के बारे में जानने का अवसर मिलता है। इस अवसर रामनिवास, सोनिया कटारिया,सुमन कम्बोज, विनिता कुमारी,विनय कुमारी, प्रीति बाला,सुमन कुमारी सहित अन्य स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button