Haryana
Trending

8 ग्राम 730 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार गिरफ्तार ll

8 ग्राम 730 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार गिरफ्तार ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) सिरसा जिला में चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए जिला की एंटी नारकोटिक सेल सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अनाज मंडी रानियां क्षेत्र से 08 ग्राम 730 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सेल के प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक की पहचान रमन पुत्र सूखा सिंह निवासी वार्ड नंबर 8 रानियां , जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल की पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान अनाज मंडी रानियां क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान सामने से बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया ।उक्त बाइक सवार युवक ने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर वहां से निकलने का प्रयास करने लगा। बाइक सवार की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने मौका पर राजपत्रित अधिकारी को बुलाकर नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई, उसके कब्जे से 08 ग्राम 730 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच रानियां थाना पुलिस को सौंप दी है। आरोपी से गहनता से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जाएगी तथा उनके विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button