Haryana
Trending

होमगार्ड जवानों को अर्धसैनिक सुविधाओं की मांग।।

होमगार्ड जवानों को अर्धसैनिक सुविधाओं की मांग।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- आॅल इंडिया होम गार्ड वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य व पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रपाल तंवर ने प्रेस बयान में कहा कि एक तरफ जहां देश आजादी का 80वां साल मना रहा है, वहीं दूसरी ओर होमगार्ड के जवानों का शोषण अभी तक जारी है। जारी बयान में तंवर ने कहा कि सिर्फ कहने को शरीर पर खाकी वर्दी है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर शून्यता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सरकार की ओर से सी.आर.पी.एफ, बी.एस.एफ, एस. एस. बी, सी.आई.एस.एफ जैसे अर्ध सैनिक बलों को सुविधा दी जा रही है, वही सुविधा संपूर्ण देश के 6 लाख से अधिक होमगार्ड जवानों को दी जाए। तंवर ने कहा कि देश की महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृहमंत्री अमित शाह को इस बारे में काफी ज्ञापन पत्र दिए गए हैं। वर्तमान कुछ ही राज्यों को छोड़कर काफी राज्यों में 7वें वेतन आयोग का लाभ नहीं दिया गया और काफी राज्यों में एरियर व 60 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ अब तक नहीं दिया गया, जो कि 2015 में पारित सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना है। चंद्रपाल तंवर ने बताया कि इसके अतिरिक्त जम्मू कश्मीर, लेह, लद्दाख, हरियाणा, यू.पी, कर्नाटक, उत्तराखंड दिल्ली, बिहार, उड़ीसा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सहित देश के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 365 के रोजगार दिया जाए, हटे जवानों की बिना शर्त वापसी, बस किराया का लाभ पुलिस की तर्ज पर मिले, सेवानिवृति पर 25-30 लाख रुपये वेल्फेयर फंड यह अन्य फंड से दिया जाए, कॉल आउट, कॉल आॅफ जवानों को मेडिकल सुविधा मिले, होम गार्ड विभाग के जवानों को 25 प्रतिशत कोटा गृह रक्षी विभाग के जवानों को मिले, दूसरे जिलों की ड्यूटी के लिए टी.ए, डी. ए का लाभ मिले। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृहमंत्री अमित शाह से आग्रह किया कि भारत देश के होमगार्ड जवानों को सरकारी मेडिकल कॉलेज, एम्स पी.जी.आई, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य के विश्वविद्यालयों अन्य सरकारी विभागों व अन्य सरकारी संगठनों में होमगार्ड के जवानों को ड्यूटी दी जाए, ताकि पूरा साल जवानों को 365 दिन का रोजगार मिलता रहे।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button