105.26 ग्राम अफीम सहित बाइक सवार नशा तस्कर काबू।।
105.26 ग्राम अफीम सहित बाइक सवार नशा तस्कर काबू।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ सिरसा पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए बरनाला रोड स्थित बिजली घर के पास से एक युवक को 105.26 ग्राम अफीम और मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहित कुमार पुत्र शीशपाल निवासी नथोर, जिला सिरसा के रूप में हुई है।सीआईए प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए उनकी टीम लगातार संदिग्ध लोगों और वाहनों पर नजर रख रही है। इसी कड़ी के तहत सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने बरनाला रोड स्थित बिजली घर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान बिजली घर की तरफ से मोटरसाइकिल पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को सामने देखकर युवक अचानक मोटरसाइकिल मोड़कर वापस भागने का प्रयास करने लगा। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जा से 105.26 ग्राम अफीम बरामद हुई। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। सिरसा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी अथवा किसी अन्य अपराध से जुड़ी जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




