विवेकानंद स्मारक समिति द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित ll
विवेकानंद स्मारक समिति द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित ll

सिरसा -( अक्षित कम्बोज ) विवेकानंद स्मारक समिति द्वारा 15 अगस्त के पावन अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बेहद शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर समिति के ट्रेजरर अविनाश ने 15 अगस्त एवं स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बच्चों को जानकारी दी। सेक्रेटरी योगेश खन्ना ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के साथ-साथ ऌढश् वैक्सीन के संबंध में भी उपयोगी जानकारी प्रदान की। वहीं कास्टिंग डायरेक्टर अमित खन्ना ने बच्चों को अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए शिक्षा, मेहनत और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रजनी का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों को बहुत ही अच्छे ढंग से करवाया और बच्चों को प्रस्तुतियों के लिए तैयार किया। समारोह का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। @newstodayhry #newstodayhry




