स्वतंत्रता दिवस पर आईटी सेल प्रभारी राजेश लुखा सहित तीन पुलिसकर्मी सम्मानित।।
स्वतंत्रता दिवस पर आईटी सेल प्रभारी राजेश लुखा सहित तीन पुलिसकर्मी सम्मानित।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले सिरसा जिला पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर सम्मानित किया गया । जिला प्रशासन की ओर से आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पंहुचे हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में जिला पुलिस के आईटी सेल प्रभारी हेड कांस्टेबल राजेश लुखा, महिला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुनीता तथा साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार शामिल रहे।आईटी सेल प्रभारी हेड कांस्टेबल राजेश लुखा पिछले करीब 15-16 वर्षों से जिला पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आईटी के क्षेत्र में विशेष दक्षता रखने वाले राजेश लुखा ने शहर सिरसा, सिटी डबवाली और कालांवाली थाना क्षेत्रों में तैनाती के दौरान भी अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है। अपनी बेहतरीन कार्यप्रणाली, ईमानदारी और मैत्रीपूर्ण व्यवहार के चलते उन्होंने जिला पुलिस में विशेष पहचान बनाई है।इसी प्रकार महिला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुनीता एवं साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार को भी अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग में ड्यूटी के दौरान ईमानदारी, जिम्मेदारी और बेहतर कार्यप्रणाली के साथ आमजन की सेवा करना पुलिसकर्मियों का प्रमुख दायित्व है। स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित हुए तीनों पुलिसकर्मियों ने अपने कार्यों के माध्यम से पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करने के साथ समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके सम्मान से जिला पुलिस के अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। जिला पुलिस के सम्मानित पुलिसकर्मी बधाई के पात्र हैं।। #Newstodayhry @Newstodayhry




