Haryana
Trending

सिरसा में जन सेवा समिति की हरियाणा प्रदेश टीम का शपथ ग्रहण समारोह, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ ll

सिरसा में जन सेवा समिति की हरियाणा प्रदेश टीम का शपथ ग्रहण समारोह, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ ll

 सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-भारतीय कौशल विकास शिक्षा परिषद के अंतर्गत गठित जन सेवा समिति के हरियाणा प्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोनी धर्मशाला, सिरसा में गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवगठित प्रदेश स्तरीय दायित्वों को औपचारिक रूप से प्रदान करना तथा पदाधिकारियों को जनसेवा एवं सामाजिक कार्यों के प्रति उनके दायित्वों की शपथ दिलाना रहा। समारोह में सोनिया शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, रेखा सोनी प्रदेश महासचिव तथा सीमा रानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष, जन सेवा समिति, हरियाणा को उनके पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर इंद्र प्रताप सिंह (वीरेंद्र मशाल) की गरिमामयी उपस्थिति रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके अथॉरिटी लेटर प्रदान किए गए और उन्हें सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। वीर इंद्र प्रताप सिंह (वीरेंद्र मशाल) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरसा के एसोसिएट सदस्य तथा उसके अंतर्गत गठित विंडो सेल के सदस्य भी हैं। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि जन सेवा समिति का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सेवा एवं सहयोग की भावना के साथ पहुंच बनाना और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को संगठित रूप से आगे बढ़ाना है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समिति के उद्देश्यों के अनुरूप जनहित, सामाजिक सेवा एवं जरूरतमंद लोगों के सहयोग से जुड़े कार्यों को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने नवगठित प्रदेश टीम के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। शपथ ग्रहण एवं अथॉरिटी लेटर प्रदान किए जाने के साथ हरियाणा प्रदेश में जन सेवा समिति के दायित्वों के औपचारिक संचालन की शुरूआत हुई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button