Haryana
Trending

हड़ताल समाप्ति तक शहरवासी घरों में करें कूड़े-कचरे का प्रबंधन ll

हड़ताल समाप्ति तक शहरवासी घरों में करें कूड़े-कचरे का प्रबंधन ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी, सिरसा के (पर्यावरण मामले) सलाहकार मित्रसेन ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ चुकी है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पूरे शहर में पब्लिक स्थानों पर कूड़े के अंबार लग चुके हैं और बरसाती मौसम के चलते यह कूड़े के ढेर महामारी का रूप ले सकते हैं। जिसका आभास इन कूड़े के ढेरों के पास से गुजरते हुए ही हो जाता है और ऐसी परिस्थितियों के चलते हुए स्वास्थ्य विभाग भी कुछ नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि इसका खामियाजा भी हम सबको ही भुगतना होगा। उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया कि जब तक हड़ता समाप्त नहीं हो जाती, तब तक आप सब अपने घर के अंदर कूड़े कचरे का प्रबंधन करें। गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखें। मित्रसेन ने कहा कि सूखे कूड़े में प्लास्टिक, पॉलिथीन, कागज, गत्ता अलग से इकट्ठा करें और गीले कचरे को जिसमें सब्जियां और फलों के छिलके होते हैं उसको अलग रखें, जिसका निस्तारण आप केवल निश्चित स्थान पर ही करें। जबकि सूखे कचरे को हम स्टोर करके रख सकते हैं और बैग भरने के बाद उसको कबाड़ी वाले को दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि आमजन की समझ से जहां कूड़े कचरे की मात्रा कम हो जाएगी, जिससे हम पर्यावरण प्रदूषण को भी कम करने में अपना योगदान दे सकते हैं। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button