Haryana
Trending

डबवाली पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, तारूआना-अलीकां में कॉम्बिंग ऑपरेशन ll

डबवाली पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, तारूआना-अलीकां में कॉम्बिंग ऑपरेशन ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को जमीनी स्तर पर और मजबूत करते हुए डबवाली पुलिस ने आज गांव तारू आना और अलीकां में नशा तस्करों के संदिग्ध ठिकानों पर कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया । पुलिस टीमों ने गांव के विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर गहन जांच करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कालांवाली प्रबंधक निरीक्षक देवीलाल के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने गांव तारूआना में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध स्थानों की जांच के साथ ग्रामीणों से संवाद किया गया तथा नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। इस दौरान गांव में नशा विरोधी कमेटी का गठन किया गया, जो पुलिस के साथ समन्वय कर नशे की गतिविधियों पर नजर रखने तथा ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने में सहयोग करेगी ।
वहीं थाना शहर डबवाली प्रबंधक निरीक्षक अवतार सिंह के नेतृत्व में गांव अलीकां में भी संदिग्ध ठिकानों पर कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया। गांव अलीकां में पहले से गठित नशा विरोधी कमेटी के सदस्यों के साथ पुलिस ने संवाद कर नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की। कमेटी सदस्यों से गांव में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा नशे की खरीद-फरोख्त अथवा सप्लाई से संबंधित किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। पुलिस के साथ ग्रामीण भी बनें नशे के खिलाफ प्रहरी – नशे के खिलाफ डबवाली पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ जनभागीदारी को मजबूत करना अभियान की प्राथमिकता है । गांवों में नशा विरोधी कमेटियों का गठन कर स्थानीय लोगों को अभियान से जोड़ा जा रहा है, ताकि नशे की गतिविधियों की समय रहते पहचान कर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।इन नशा विरोधी कमेटियों का मुख्य कार्य नशा के सेवन व खरीद फरोख्त करने वालों पर निगरानी रखना व तुरंत पुलिस को सूचित कर उन पर कार्रवाई सुनिश्चित करवाना, साथ ही नशे की गिरफ्त में आए लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करना व नशा मुक्ति टीम डबवाली के सम्पर्क कर नागरिक अस्पताल या नशा मुक्ति केन्द्र से उनका उपचार करवाना है । इसके अतिरिक्त गांव में जागरूकता कार्यक्रमों व खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने व खेलों से जोड़ने व समाज सेवा व अन्य रचनात्मक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है ।कमेटियों में प्रबंधक थाना, गांव के सरपंच, नंबरदार, आंगनबाड़ी कर्मचारी, युवा प्रतिनिधि व प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल हैं । गांव तारूआना में गठित कमेटी की समीक्षा उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली श्री ललित कुमार व गांव अलीकां में गठित कमेटी की समीक्षा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डबवाली श्री योगेश कटारिया द्वारा की जाएगी । जो समय समय पर कमेटी के कार्यों की जांच करेंगे ताकि पुलिस व आमजन के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित किया जा सके व नशे के खिलाफ एक सुनियोजित रणनीति तैयार कर महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सके ।नशा तस्करों और नशे की सप्लाई करने वालों के लिए डबवाली पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। आमजन नशे के सेवन व नशे की खरीद फरोख्त से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, डबवाली पुलिस के मोबाइल नम्बर 9138999748 या अपने नजदीकी थाना चौकी में दें और अपने गांव को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button