देश भगत यूनिवर्सिटी में डॉ. अनिल धानुका का विशेष सम्मान, अधिकृत करियर काउंसलर नियुक्त ll
देश भगत यूनिवर्सिटी में डॉ. अनिल धानुका का विशेष सम्मान, अधिकृत करियर काउंसलर नियुक्त ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-देश भगत यूनिवर्सिटी, पंजाब में आयोजित शैक्षणिक सेमिनार एवं सम्मान समारोह में देशभर से आए 200 से अधिक शिक्षाविदों, शिक्षा विशेषज्ञों एवं औद्योगिक शिक्षा क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों का भव्य स्वागत किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के चांसलर एवं प्रो-चांसलर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एवं चेयरमैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर शिक्षा के बदलते स्वरूप, उच्च शिक्षा की संभावनाओं, कौशल विकास तथा विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, विभिन्न मान्यताओं एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न आॅनलाइन, डिस्टेंस एवं अन्य शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. अनिल धानुका ने अन्य अतिथियों के साथ देश भगत यूनिवर्सिटी का दौरा किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की विश्वस्तरीय प्रयोगशालाओं, लाइब्रेरी, तकनीकी सुविधाओं, शैक्षणिक संसाधनों एवं आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का अवलोकन किया। डॉ. धानुका ने विश्वविद्यालय के उच्च गुणवत्ता एवं शैक्षणिक योग्यता से संपन्न प्रोफेसरों एवं शिक्षकों से मुलाकात की तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की।
आॅनलाइन एवं डिस्टेंस शिक्षा—कामकाजी लोगों के लिए सुनहरा अवसर डॉ. अनिल धानुका ने कहा कि आज के समय में आॅनलाइन एवं डिस्टेंस शिक्षा नौकरीपेशा युवाओं, व्यवसायियों, उद्यमियों एवं अन्य व्यस्त लोगों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। उन्होंने बताया कि देश भगत यूनिवर्सिटी में विभिन्न विषयों में डिग्री, मास्टर डिग्री तथा अन्य शैक्षणिक एवं प्रोफेशनल कार्यक्रमों के साथ-साथ प्रमाणपत्र स्तर से लेकर शोध एवं डॉक्टरेट स्तर तक के कार्यक्रम उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि आॅनलाइन एवं दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से देश के साथ-साथ विदेशों में रहने वाले विद्यार्थी भी अपनी सुविधा के अनुसार उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के विभिन्न औद्योगिक एवं कॉपोर्रेट संस्थानों से जुड़े होने तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे प्लेसमेंट एवं करियर सपोर्ट की भी सराहना की।
डॉ. अनिल धानुका को विशेष सम्मान:
समारोह के दौरान हरियाणा एवं दिल्ली-एनसीआर से डॉ. अनिल धानुका को देश भगत यूनिवर्सिटी के अधिकृत करियर काउंसलर के रूप में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षा एवं करियर मार्गदर्शन के क्षेत्र में उनके योगदान तथा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसरों से जोड़ने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। डॉ. अनिल धानुका के साथ उनकी टीम के अन्य सदस्यों को भी विश्वविद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. अनिल धानुका ने देश भगत यूनिवर्सिटी के चांसलर, प्रो-चांसलर, चेयरमैन, रजिस्ट्रार, विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों एवं आयोजन समिति का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि वे हरियाणा एवं दिल्ली-एनसीआर के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा एवं करियर के बेहतर अवसर पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।@NEWSTODAYHRY #NEWSTODAYHRY




