Haryana
Trending

TGT विज्ञान प्रशिक्षण में आधुनिक शिक्षण तकनीकों पर चर्चा ll

TGT विज्ञान प्रशिक्षण में आधुनिक शिक्षण तकनीकों पर चर्चा ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-एससीईआरटी हरियाणा के आदेशों की अनुपालना में जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), डिंग, सिरसा के प्राचार्य सुभाष फुटेला के निर्देशन तथा डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया, आईएफआईसी विंग के सह प्रभारी डॉ. राजेश खुराना एवं टीजीटी विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक संदीप की देखरेख में डाइट डिंग में टीजीटी विज्ञान के द्वितीय बैच हेतु आयोजित पांच दिवसीय सतत व्यावसायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन विभिन्न विषयों पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया गया। डाइट प्रवक्ता डॉ. विनोद भट्टू ने बताया कि दिन की शुरूआत प्रात:कालीन सभा एवं फीडबैक सत्र से हुई। डाइट विषय विशेषज्ञ सतपाल सिंह एवं डॉ. राजेश खुराना ने प्रतिभागियों से संवाद करते हुए पिछले दिन की गतिविधियों एवं प्रशिक्षण अनुभवों पर प्रतिक्रिया ली। प्रात:कालीन सत्र में जिला गणित विशेषज्ञ, सिरसा डॉ. प्रियदर्शन बैनीवाल ने विज्ञान कक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का उपयोग विषय पर सत्र लिया। डॉ. प्रियदर्शन बैनीवाल ने विज्ञान कक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि एआई टूल्स के माध्यम से शिक्षक विषय-वस्तु को अधिक सरल, रोचक एवं प्रभावशाली बना सकते हैं। उन्होंने ई-कंटेंट, वीडियो, एनिमेशन, क्विज तथा एआई आधारित लेसन प्लान तैयार करने की प्रक्रिया का लाइव डेमो प्रस्तुत किया। उन्होंने शिक्षकों को तकनीक का रचनात्मक एवं उद्देश्यपूर्ण उपयोग करते हुए विद्यार्थियों के सीखने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद डाइट विषय विशेषज्ञ चंद्र प्रकाश शर्मा ने स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। भोजनावकाश के पश्चात डाइट विषय विशेषज्ञ पवन कुमार ने 21वीं सदी के कौशल विषय पर चर्चा की। डाइट ईटी विंग प्रभारी डॉ. मनोज पुरी ने आईसीटी विषय पर व्याख्यान दिया।
कोट्स:-टीजीटी विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन प्रतिभागियों को विज्ञान शिक्षण में नवीन एवं तकनीक-सक्षम शिक्षण विधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अंतिम सत्र में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान, गतिविधियों एवं अनुभवों पर अपनी प्रस्तुतियां भी दी। @newstodayhry #Newstodayhry

Related Articles

Back to top button