हिसार पुलिस का एक्शन, सोलर वायर चोरी का आरोपी गिरफ्तार ll
हिसार पुलिस का एक्शन, सोलर वायर चोरी का आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अग्रोहा पुलिस ने सोलर सिस्टम की कनेक्टिंग वायर व मोटर की केबल चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना अग्रोहा में गांव श्यामसुख निवासी बालाराम पुत्र मानाराम की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार 13 अगस्त 2026 को उसके खेत में लगे सोलर सिस्टम की कनेक्टिंग वायर तथा 3-फेज मोटर की करीब 50 फीट केबल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। चोरीशुदा सामान की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई थी।मामले की जांच के दौरान थाना अग्रोहा के मुख्य सिपाही रमेश कुमार ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सोनू पुत्र धर्मबीर, निवासी मीरपुर को गिरफ्तार किया।पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा चोरीशुदा सामान को बेचकर प्राप्त की गई कुछ रकम बरामद की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगामी जांच जारी है। पूछताछ के दौरान चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी सामने आने की संभावना है। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि खेतों, ट्यूबवेलों एवं सोलर सिस्टम से संबंधित चोरी की वारदातों को पुलिस गंभीरता से ले रही है। चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि अपने खेतों एवं अन्य स्थानों पर सुरक्षा के उचित प्रबंध रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस और आमजन के सामूहिक प्रयासों से ही चोरी जैसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।@newstoday #newstodayhry




