अवैध असला सप्लाई नेटवर्क का मुख्य सप्लायर गोबिंदा काबू, डबवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई ll
अवैध असला सप्लाई नेटवर्क का मुख्य सप्लायर गोबिंदा काबू, डबवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों एवं अवैध हथियारों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एएनसी स्टाफ डबवाली ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध असला बरामदगी के मामले में वांछित मुख्य सप्लायर गोबिंदा को काबू करने में सफलता प्राप्त की है ।इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि 19 अगस्त 2026 को प्रभारी एएनसी स्टाफ डबवाली एएसआई रणजोध सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने गांव कालांवाली से आरोपी बलराज सिंह को 315 बोर अवैध असला व 02 जिंदा कारतूस सहित काबू किया था । जिस सम्बन्ध में आरोपी के खिलाफ थाना कालांवाली में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी ।जो आरोपी बलराज सिंह से की गई गहन पूछताछ पर मिली जानकारी के आधार पर उनकी टीम ने अपने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए इस अवैध असला सप्लाई नेटवर्क के मुख्य सप्लायर आरोपी गोबिंदा को काबू किया है । आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी ।डबवाली पुलिस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा ।
आमजन से अपील: डबवाली पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या अवैध हथियारों की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना, चौकी व डायल 112 पर दें ।@newstodayhry #newstodayhry




