समाजसेवा के लिए स्वामी रमेश साहुवाला सम्मानित, वरिष्ठ नागरिक दिवस पर मिला स्मृति चिह्न ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला को गत दिवस एक निजी पैलेस में सीनियर सिटीजन वेलफेयर आग्रेनाईजेशन की और से वरिष्ठ नागरिक दिवस एवं परिवार मिलन समारोह में उन द्वारा की गई समाजसेवी कार्यों के लिए उन्हे स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। यह जानकारी क्लब के सचिव लायन आकाश सैन ने दी।
उन्होंने बताया कि स्वामी रमेश साहुवाला को यह सम्मान ओडिशा के 25 वें राज्यपाल माननीय महामहिम प्रो. गणेशी लाल एवं सीनियर सिटीजन फेडरेशन हरियाणा के प्रांतीय प्रधान माननीय श्री एन. जी. मोंगिया तथा संस्था के प्रधान श्री कस्तूरी लाल छाबड़ा द्वारा दिया गया। इस अवसर पर टी. के. लोहिया ने कहा कि लायन रमेश साहुवाला महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रहें हैं, युवाओं को नशे से दूर करने का प्रयास कर रहे हैं, भूखे व्यक्ति के लिए स्वच्छ भोजन के लिए लंगर का प्रबंध कर रहें हैं और आठ सिलाई सेंटर, चार ब्यूटी पार्लर और एक कम्प्यूटर सैंटर भी चला रहें है जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।
इस अवसर पर स्वामी रमेश साहुवाला ने कहा कि मेरा उद्देश्य सभी के साथ प्यार एवं मित्रता का भाव पैदा करना है तथा निःस्वार्थ भाव से सेवा परियोजनाओं में भाग लेना है। श्री साहुवाला ने कहा कि मुझे जो सम्मान मिला है उसके लिए मैं आभारी हूॅं और आश्वासन देता हॅंू कि आगे भी इसी प्रकार कार्य करता रहूंगा। इस अवसर पर हरदयाल बेरी, अशोक गुप्ता, अमर साहुवाला एवं अन्य ने स्वामी रमेश साहुवाला को बधाई दी।@newstodayhry #newstodayhry



