Haryana
Trending

हिसार में मेडिकल स्टोर से दवाइयां चोरी, आरोपी गिरफ्तार; चोरीशुदा दवाइयां बरामद ll

हिसार में मेडिकल स्टोर से दवाइयां चोरी, आरोपी गिरफ्तार; चोरीशुदा दवाइयां बरामद ll

हिसार-(अमित कुमार):-हिसार पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में चौकी अर्बन एस्टेट पुलिस ने मेडिकल स्टोर से दवाइयां चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा दवाइयां बरामद की हैं।चौकी ईन्चार्ज अर्बन एस्टेट ने बताया कि नीरज अहलावत पुत्र सतपाल अहलावत निवासी मकान नंबर 210 मनोहर कॉलोनी, पटेल नगर, हिसार ने शिकायत देकर बताया था कि उसने डाबड़ा चौक पर स्वागत होम्योपैथिक स्टोर के नाम से मेडिकल स्टोर किया हुआ है। शिकायत के अनुसार, मेडिकल स्टोर पर कार्यरत कर्मचारी शुभम कामत के स्टोर से कुछ समय के लिए बाहर जाने के दौरान ललित वर्मा निवासी सिवानी ने मेडिकल स्टोर से दवाइयां चोरी कर लीं। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई।जांक के दौरान चौकी अर्बन एस्टेट पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक कृष्ण कुमार के नेतृत्व में आरोपी ललित वर्मा निवासी सिवानी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मेडिकल स्टोर से चोरी की गई दवाइयां बरामद कर ली हैं। गिरफ्तार आरोपी से वारदात के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। @newstodayhry #newstodayhry एसपी हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। चोरी, लूट, नशा तस्करी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button